IMA जौनपुर के सचिव बने डॉ. फैज़ अहमद ,कोषाध्यक्ष संभालेगे डॉ. मुकेश शुक्ला,अध्यक्ष आरपी यादव के साथ करेंगे कार्य।Don News Express

Don News Express

 IMA जौनपुर के सचिव बने डॉ. फैज़ अहमद ,कोषाध्यक्ष संभालेगे डॉ. मुकेश शुक्ला,अध्यक्ष आरपी यादव के साथ करेंगे कार्य।


इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), जौनपुर शाखा

सत्र 2026–28 के लिए नए पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

जौनपुर, 9 अक्टूबर 2026 — इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), जौनपुर शाखा के सत्र 2026–28 के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। निम्नलिखित पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए:

अध्यक्ष: डॉ. आर. पी. यादव

सचिव: डॉ. फैज़ अहमद


कोषाध्यक्ष: डॉ. मुकेश शुक्ला

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 23 अक्टूबर 2026, दिन शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा।

वर्तमान अध्यक्ष डॉ. शुभा सिंह एवं सचिव डॉ. ए. के. मौर्य ने नई टीम को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम और अधिक कुशलता एवं समर्पण के साथ कार्य करेगी।

जनपद के चिकित्सा जगत ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। सदस्यों ने भरोसा जताया कि नए नेतृत्व में आईएमए जौनपुर चिकित्सकों के हित, चिकित्सा सेवाओं की बेहतरी और जनपद के लोगों के स्वास्थ्य के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

नई टीम ने सभी सदस्यों के विश्वास और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे मिलकर संगठन को और मज़बूत करेंगे, जन-स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे और चिकित्सा जगत की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!