sponsor

sponsor

Slider

Theme images by kelvinjay. Powered by Blogger.

Recent Tube

Jaunpur

Lucknow

Azamgarh

Varanasi

Prayagraj

Entertainment

» »Unlabelled » उत्तर भारतीयों को एकजुट करने का बीड़ा उठाया है:अशोक सिंह।Don News Express

उत्तर  भारतीयों को एकजुट करने का बीड़ा उठाया अशोक सिंह



  ने   मुंबई : विभिन्न दलों की उपेक्षा  से खिन्न उत्तर भारतीय समाज   को फिर से एकजुट करने का बीड़ा उद्योगपति  समाजसेवी व जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह ने उठाया है । इसी उद्देश्य से उत्तर भारतीय  एकता समिति के बैनर तले अशोक सिंह के कंस्ट्रक्शन साइट लक्ष्मी डेवलपर्स गवड सदन ,भट्टीपाडा   भांडुप पश्चिम  में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सभी उत्तर भारतीयों को एक साथ एक मंच पर आने का आवाहन अशोक सिंह ने किया । उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक  दल उत्तर भारतीयों का इस्तेमाल करके बाद में उन्हें छोड़ देते हैं। दूसरी बात यह कि उत्तर भारतीयों की समस्या उठाने पर उसे भी दबा दिया जाता है। आखिर उत्तर भारतीय समाज कब तक इस तरह का अपमान बर्दाश्त करता रहेगा। 7 वर्ष पुरानी पंजीकृत संस्था उत्तर भारतीय एकता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कर्मठ कार्यकर्ता कैलाश सिंह को भांडुप विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया  साथ ही वरिष्ठ समाजसेवी मंगला शुक्ला को ईशान्य  मुंबई    का अध्यक्ष बनाया गया। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अशोक सिंह ने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र से जुझारू कार्यकर्ताओं को फिर से संगठन में शामिल किया जाएगा और अपने हक के लिए संघर्ष करने का आवाहन किया जाएगा ।ताकि कोई उत्तर भारतीयों के खिलाफ आवाज न उठा सके। दुर्भाग्य है कि इतनी बड़ी संख्या में होने के बावजूद उत्तर भारतीय एकजुट नहीं है ।उन्हें एकजुट करने के लिए मैं लगातार प्रयास करता रहूंगा और उनके हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा । इस अवसर पर समिति के महासचिव  अभिनेष सिंह , एस  पी सिंह ,चंद्रभान मिश्रा ,पत्रकार दिनेश   सिंह ,नईम खान ,अमर सिंह रघुवंशी ,विनोद सिंह ,सुशील दूबे मनमास गुप्ता, रामकृत बिंद आदि उपस्थित थे।

«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments:

Leave a Reply