sponsor

sponsor

Slider

Theme images by kelvinjay. Powered by Blogger.

Recent Tube

Jaunpur

Lucknow

Azamgarh

Varanasi

Prayagraj

Entertainment

» »Unlabelled » पुलिस मुठभेड़ में गौ तस्कर को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

 

पुलिस मुठभेड़ में गौ तस्कर को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

 

खुटहन, जौनपुर। खुटहन और खेतासराय थाना पुलिस ने शातिर गो तस्कर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान उसके दाहिने पैर में गोली लगी। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से तमन्चा, कारतूस और मोटर साइकिल बरामद हुई है।

चेकिंग अभियान में पकड़े गये आरोपी के बारे में क्षेत्राधिकारी परमानन्द कुशवाहा ने बताया कि थानाध्यक्ष खुटहन दिव्य प्रकाश सिंह हमराहियों के साथ बनुआडीह नहर पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली कि खेतासराय थानाध्यक्ष रामाश्रय राय एक बदमाश का लेदरही से पीछा कर रहे हैं। बदमाश सेठुआपारा नहर की पटरी पकड़कर बनुआडीह की तरफ आ रहा था। थानाध्यक्ष खुटहन और खेतासराय ने ऊसर बस्ती नहर पुल के पास घेराबन्दी की। हड़बड़ाकर बदमाश की बाइक अनियन्त्रित होकर गिर गई। वह बाइक छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने आत्मसमर्पण के लिए कहा तो बदमाश ने तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया।
घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती जवाबी फायरिंग में निसार पुत्र जलालुद्दीन निवासी मारुखपुर थाना खेतासराय को गोली लगी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जिले के कई थानों में पशु क्रूरता और गौ हत्या निवारण आदि धाराओं के तहत पहले से ही 8 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में खुटहन थाने से उपनिरीक्षक वीरेन्द्र गौतम, महेन्द्र यादव, कांस्टेबल अजय कुमार, शशांक त्रिवेदी, खेतासराय से हेड कांस्टेबल राकेश यादव, संदीप कुमार, दिनेश यादव और शुभम त्यागी शामिल रहे।

«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments:

Leave a Reply