भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने आज सुबह चौकिया स्थित माता शीतला का दर्शन पूजन किया।इसके उपरांत खरका कॉलोनी स्थित जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर तथा अंबेडकर किराया स्थित संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इसके पश्चात पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ,हरिश्चंद्र सिंह ,ईश्वर देव सिंह ,अशोक श्रीवास्तव ,पूर्व सांसद डॉक्टर के पी सिंह, राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, बांकेलाल सोनकर,रघुराज प्रताप सिंह सहित सभी वरिष्ठ भाजपाजनों का उनके आवास पर जाकर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात नगर मंडल के बूथ संख्या 394 पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि एक देश में दो प्रधान, दो विधान, दो निशान के विरोध का नारा बुलंद कर कश्मीर में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले डॉक्टर मुखर्जी के विचारों एवं मूल्यों को हम सभी कार्यकर्ता को अपने अंदर आत्मसाद करने की जरूरत है।
इसी क्रम में जिला कैंप कार्यालय पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर और मुंह मीठा कर जोरदार स्वागत किया।निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह को बधाई देते हुए पदभार ग्रहण कराया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी सशक्त होगी और संगठन की विचारधारा गांव गांव तक पहुंचेगी।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की नीव है और उनके सहयोग से पार्टी को मजबूती प्रदान कर नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे ।इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओ से अपील की कि संगठन पर्व सदस्यता अभियान सर्व स्पर्शी- भाजपा सर्वव्यापी भाजपा के सभी वर्गों को जोड़कर सभी बूथों को मजबूती प्रदान की जाएगी। उक्त अवसर पर पंकज मिश्रा,अजित प्रजापति, संदीप तिवारी, सुनील सेठ, सुशील मिश्रा ,मनोज दुबे, पियूष गुप्ता ,अभय राय ,भूपेंद्र पांडे ,भूपेंद्र सिंह ,राजवीर सिंह दुर्गवंशी ,दिव्यांशु सिंह, मोहम्मद साकिब ,प्रमोद यादव अजय यादव, विकास ओझा, आशीष जायसवाल, आशुतोष सिंह ,अभिनव सिंह ,अतुल पांडे ,ओम पांडे , ऋषिकेश श्रीवास्तव ,पंकज पाठक, अंकित सिंह ,अंशुमान सिंह अशोक निगम ,रविन्द्र सिंह राजू दादा, रमेश यादव नीरज शुक्ला, विपिन द्विवेदी,शरद टंडन,जयहिंद यादव, किरण मिश्रा ,रागिनी सिंह ,विनय सिंह धनंजय सिंह, भूपेंद्र सिंह, संतोष सिंह, राजेश सोनकर, संजीव शर्मा ,आमोद सिंह, विकास अग्रहरी सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इसके पूर्व कल रात को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के जनपद प्रथम आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिव्यांशु सिंह के नेतृत्व में युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जेसीज चौराहे पर माल्यार्पण,आतिशबाजी एवं भारत माता की जय के नारों के साथ जोरदार स्वागत किया।
Show quoted text
No comments: